सुकमा: छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित पार्षद महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष की टीम इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं इस टीम के एक सदस्य नक्सल प्रभावित एरिया सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू भी हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान राजू साहू ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के सभी बड़े नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर के विकास को लेकर पार्टी के नेताओं से लंबी चर्चा की।
![](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200124-WA0011-1024x760.jpg)
दिल्ली प्रवास के दौरान राजू साहू ने सूबे के मुखिया भूपेश बघेल और पंचायत मंत्री सिंहदेव से भी चर्चा की। किचर्चा के दौरान राजू साहू ने नगर पालिका की समस्याओं से अवगत कराते हुए, आर्थिक मदद की भी मांग की। बता दें नगर पालिका अध्यक्ष पदभार लेने से पहले ही निगम के सफाई कर्मियों की समस्या को देखते हुए उन्हें किट और ड्रेस वितरण किया था। साथ ही उन्हें कहा था कि आप कचरा वाले नहीं, सफाई वाले हैं।
![](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200124-WA0010-1024x472.jpg)
राजू साहू ने चर्चा के दौरान टीएस सिंहदेव से चर्चा करते हुए नगर के विकास के लिए योजनाओं और कई अन्य चीजों पर भी चर्चा की। साथ ही बस्तर में इन दिनों चलाए जा रहे मलेरिया अभियान के संबंध में अवगत कराया।
![](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200124-WA0008-1024x472.jpg)
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से मलेरिया अभियान को लेकर हुई चर्चा
दिल्ली में नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू ने टीएस सिंहदेव से मुलाकात कर बस्तर में चलाए जा रहे मलेरिया अभियान के सफलता की कहानी बताई। बता दें कि मलेरिया अभियान के तहत सुकमा जिले में 5400 मरीजों को चिन्हांकित कर अस्पताल दाखिल किया गया है। साथ ही जिला कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को घर घर और शैक्षणिक संस्थानों में जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।