मेघना राज और चिरंजीव सरजा की शादी लंबे रिलेशनशिप के बाद 2 मई 2018 को हुई थी। इस समय मेघना राज प्रेगनेंट हैं और ऐसे समय पर चिरंजीवी सरजा की दुखद मृत्यु हो गई है। चिरंजीवी और मेघना की रिलेशनशिप लगभग 10 साल पुरानी हो गई थी। पहले इनकी दोस्ती थी जो वक्त के साथ प्यार में बदली और फिर शादी में।
फैन्स चिरंजीवी के जाने से इसलिए भी दुखी हैं क्योंकि हाल ही में मेघना ने चिरंजीवी के साथ सोशल मीडिया पर कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की थीं। चिरंजीवी अपने पहले बच्चे का मुंह देखे बिना ही इस दुनिया से चले गए। उनके जाने से पूरी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
चिरंजीवी सर्जा ने 2009 में फिल्म ‘वायुपुत्र’ से अपने ऐक्टिंग की शुरुआत की। उन्होंने 20 से अधिक फिल्मों में काम किया। वे साउथ फिल्म स्टार अर्जुन सर्जा के भतीजे और ऐक्शन ऐक्टर राजकुमार ध्रुव सर्जा के भाई हैं।