दुर्ग लोकसभा में एक बार फिर बिगड़ा भाजपा का समीकरण, 16 दिग्गज नेताओं ने छोड़ा साथ

दुर्ग लोकसभा में एक बार फिर बिगड़ा भाजपा का समीकरण, 16 दिग्गज नेताओं ने छोड़ा भाजपा का साथ

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में सत्ता गंवाने के बाद भाजपा जहां एक ओर केंद्र में सत्ता पर दोबारा आने की तैयारी कर रही है वहीं दूसरी ओर भाजपा को बुधवार को तगड़ा झटका लगा है। खबर आ रही है कि पूर्वी डीजी राजू श्रीवास्तव सहित 16 दिग्गजों ने भाजपा का दामन छोड़ दिया है। प्रत्याशियों के नाम के ऐलान से पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़कर जाना भाजपा के लिए तकलीफ दायक हो सकता है।

वहीं, अगर पिछले लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ में भाजपा ने हालांकि 11 में से 10 में जीत दर्ज की थी, लेकिन दुर्ग लोकसभा सीट खो दिया था। वजह यह भी है कि क्षेत्र में साहू मतदाताओं का दबदबा रहा है। जिसके चलते हैं दुर्ग लोकसभा से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भारी मतों से भाजपा की दिग्गज नेत्री सरोज पांडेय को हराया था। इस क्षेत्र में हमेशा से ही साहू समाज का दबदबा रहा है, इस बात का उदाहरण विधानसभा चुनाव में उतारे गए प्रत्याशी हैं। भाजपा – कांग्रेस दोनों दलों ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में साहू प्रत्यशी पर दांव खेला था। पिछले चुनाव में मिली हार के मद्देनजर ऐसा माना जा सकता है कि भाजपा किसी नए चेहरे पर दांव खेल सकती है वहीं काया से अभी लगाया जा रहा है कि भाजपा दुर्ग लोकसभा में
इस बार महिला प्रत्याशी पर दांव खेल सकती है।

इन्होंने कहा भाजपा को अलविदा

  1. रिटायर्ड डीजी राजीव श्रीवास्तव
  2. रिटायर्ड आईएएस आर सी सिन्हा
  3. एन के एस ठाकुर
  4. विमल चंद गुप्ता
  5. एनटीपीसी के पूर्व महाप्रबंधक एच के धागमवार
  6. पूर्व वन अधिकारी आर के तिवारी
  7. बंशीलाल कुर्रे
  8. आर के शर्मा
  9. भोजेंद्र उइके
  10. प्रदीप मिश्रा
  11. शमशीर खान
  12. अजीत चौबे
  13. डा.हेमू यदू
  14. घनश्याम शर्मा
  15. डा.नीता शर्मा
  16. सुभाष वर्मा

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours