देखें भारत के आसमां में राफेल की उड़ान

भारत और चीन (India and China Standoff) के बीच तनातनी के दौर में राफेल लड़ाकू विमान का मिलना काफी मायने रखता है। राफेल चार खतरनाक हथियारों से लैस होकर आ रहा है। हैमर मिसाइल से लेकर स्कल्प मिसाइल इसमें लगाया गया है। विशेषज्ञ इसे भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए काफी अहम माना जा रहा है। अभी तक भारत के पास सुखोई और मिराज-2000 जैसे लड़ाकू विमान तो थे लेकिन उनके पास राफेल जितना महारत नहीं है।

जैसे ही राफेल ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया, INS कोलकाता ने उनका स्वागत किया। INS कोलकाता ने कहा, ‘आप गर्व के साथ आसमान की ऊंचाइयों को छुएं। हैपी लैंडिंग। राफेल को उड़ा रहे ग्रुप कैप्टन गुरकीरत सिंह ने कहा, ‘हवाएं आपके माकूल रहें और हैप्पी हंटिंग…

77238535

77196723

भारतीय सीमा में घुसते ही सुखोई 30 MKI ने राफेल को एस्कॉर्ट किया। 5 राफेल लड़ाकू विमान किसी भी क्षण अंबाला में उतरने वाले हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बताया कि राफेल के भारतीय सीमा में घुसते ही दो सुखोई विमानों ने उनकी अगवानी की। ये विमान राफेल को अंबाला तक लेकर आएंगे।

अभी तक भारत के पास सुखोई के रूप में चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान ही था लेकिन अब राफेल के रूप में 4.5 पीढ़ी का विमान आ चुका है। राफेल की ताकत बेमिसाल है और इसकी क्षमता बेहद मारक है।

अरब सागर के ऊपर राफले जैसे ही भारतीय सीमा में घुसा वैसे ही उसका स्वागत किया गया। इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसे राफेल का ग्रैंड वेलकम होता है।

हर ताजा खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours