देश में कोरोना से 24 घंटे में 43 मरीजों की मौत

0 min read

नई दिल्लीकोरोना वायरस की रोकथाम और लॉकडाउन के चलते हो रही परेशानियों को लेकर गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से विशेष बुलेटिन जारी किया जा रहा है। उसी कड़ी में शनिवार को प्रेस को संबोधित करते हुए गृह मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी पी एस श्रीवास्तव ने देश में फंंसे विदेशियों को बड़ी राहत की खबर दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के चलते भारत में फंसे विदेशियों की वीजा अवधि बढ़ाई जाएगी।

विदेशी बिना शुल्क दिए अपनी वीजा अवधि बढ़ा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 3 मई तक आवेदन कर होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण जो भी लोग भी परेशान है वह 112 पर कॉल करके मदद की गुहार लगा सकते हैं। उनकी तत्काल मदद की जाएगी। उन्होने बताया कि इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए कई गर्भवती महिलाओं को समय पर इलाज मुहैय्या हुआ है।

24 घंटे में सामने आए 991 मरीज
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने हेल्थ बुलेटिन के जरिए जानकारी दी है कि देश में बीते 24 घंटे में 43 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना से मृत्यु दर 3.3 प्रतिशत है। उन्होंने जानकारी दी कि 24 घंटे में 991 नए मरीज सामने आए है। अब तक 1992 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं।

देश में 29.8 केस जमात से संंबंधित
अग्रवाल ने कहा कि 12 राज्यों में 22 दिनों से कोई केस सामने नहीं आया है। हालांकि तीन नए जिलों में कोरोना के मामले मिले हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में तबलीगी जमात से 63 फीसदी कोरोना के केस जुड़े हुए है। वहीं, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में भी जमात से जुड़े मामले ही हैं। उन्होंने बताया देश में कोरोना वायरस के 29.8 फीसदी केस तबलीगी जमात से जुड़े हुए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours