दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। इसके बाद से। प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर बारिश के बाद धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी बिक्री रुक गई है। धान की खरीदी बिक्री रुकने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि धान खरीदी की लास्ट डेट 15 फरवरी तय की गई है। हालांकि। सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि बारिश के चलते जो किसान दान नहीं भेज पाए हैं। उन्हें फिर से टोकन जारी किया जाएगा।
खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी बिक्री बंद किए जाने को लेकर शुक्रवार को दंतेवाड़ा जिला भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया है। साथ ही जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपए किए जाने की मांग की है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने जानकारी दी कि तारीख को लेकर कहा है कि धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाई जानी चाहिए ताकि सभी किसान अपना पूरा धान बेच सकें।