धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों ने किया चक्काजाम, मंत्री कवासी लखमा ने लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिया समाधान करने के निर्देश

1 min read

सतीश चांडक, सुकमा: प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन और प्रदेश के अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि धान बेचने आए किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। बावजूद इसके लापरवाही का आलम लगातार जारी है। इसी कड़ी में छिंदगढ़ से खबर आ रही है कि धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों ने मोर्चा खोल दिया है।

धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था को लेकर किसान सड़क पर उतर आए हैं और उन्होंने NH30 पर चक्का जाम कर दिया है। इस दौरान किसान सड़क पर धान रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं, मामले पर मंत्री कवासी लखमा ने संज्ञान लेते हुए कलेक्टर चंदन कुमार को तत्काल नाराज़ किसानो की समस्या का समाधान करने का निर्देष दिया है। मंत्री कवासी लखमा ने कलेक्टर को किसानो की हर समस्या के समाधान करने निर्देश दिया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours