सतीश माहेश्वरी, सुकमा: प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र सुकमा-मल्कानगिरी से नक्सली मुठभेड़ की खबर सामने आई है। खबर है कि सीमावर्ती प्रदेश ओड़िसा के मलकनगिरी में पुलिस और नक्सलियों के बीच बुधवार शाम मुठभेड़ हो गई है। हालांकि अभी तक यहां से किसी नक्सली के घायल या मौत होने की जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल सर्चिंग जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार मलकानगिरी एसपी खुद इस ऑपरेशन को लीड करते हुए बुधवार को इलाके की सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरन मलकनगिरी जिले के बोंडा घाटी पर छीपे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। नक्सलियों की गोलियों के जवाब में पुलिस ने भी जमकर जवाबी फायरिंग की।फिलहाल सर्चिंग जारी है।