सुकमा: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र सुकमा में पुलिस विभाग की ओर से यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का समापन 17 जनवरी को किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने जागरूक नागरिकों को सम्मानित किया। इस दौरान सुकमा पुलिस ने एक ऐसे शख्स को भी सम्मानित किया, जो सुविधा विहीन नक्सल प्रभावित इलाके में समाज सेवा की एक नई परिभाषा गढ़ने में लगे हुए हैं। एसपी सलभ सिन्हा ने उन्हें जागरुक नागरिक का खिताब दिया है।
दरसअल हम बात कर रहे हैं समाज सेवी फ़ारूख अली की। फारूख अली ने यातायात जागरूकता अभियान मे हिस्सा लिया और लोगों को भी जागरूक किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं को जागरुकता से ही रोका जा सकता है। बस आपको यातायात के नियमों का पालन करना होगा।
सड़क सुरक्षा यातायात सप्ताह का समापन कार्यक्रम मे फ़ारूख ने कहा जिन्हें अपने परिवार से प्यार हैं, वो कभी बिना दुपहिया मे हेलमेट और चार पहिया वाहन मे सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाएंगे। बता दें समाज मे उत्कृष्ट कार्यों के लिए फारूख अली को कई बार सम्मानित किया जा चुका है।