नगरीय निकाय चुनाव के 459 उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग ने थमाया नोटिस, नहीं जमा किया था व्यय लेखा

0 min read

रायपुर: प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव 2019 के दौरान व्यय प्रेक्षकों द्वारा उम्मीदवारों के खर्चों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जांच के लिए प्रथम व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं करने वाले 459 उम्मीदवारों को नोटिस जारी की गई है। नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में निर्वाचन के लिए प्रदेश भर में कुल 10 हजार 167 उम्मीदवार मैदान में हैं।

प्रथम लेखा जांच के बाद व्यय प्रेक्षकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक किसी अभ्यर्थी द्वारा अधिकतम खर्च की गई राशि एक लाख 10 हजार 810 रूपए है। कोरबा नगर निगम के एक अभ्यर्थी द्वारा यह राशि व्यय की गई है। नगर पालिका में बड़े बचेली में एक उम्मीदवार द्वारा अधिकतम राशि 46 हजार 457 रूपए और बरमकेला नगर पंचायत में 26 हजार 110 रूपए की अधिकतम राशि एक उम्मीदवार द्वारा खर्च की गई है।

नगर पंचायत में अब तक किसी उम्मीदवार द्वारा व्यय की गई न्यूनतम राशि 500 रूपए है। इसी तरह नगर पालिका में उम्मीदवार द्वारा न्यूनतम डेढ़ हजार रूपए और नगर निगम में न्यूनतम ढाई हजार रूपए की राशि के व्यय की जानकारी व्यय प्रेक्षकों को प्राप्त हुई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours