नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र में किया गया पहली संस्थागत् प्रसव

1 min read

जगदलपुर: शासन-प्रशासन द्वारा जिले के अंदरूनी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। कई स्थानों में उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवनों का निर्माण किया गया है। जिससे ग्रामीणों को उनके निवास स्थल के समीप स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल रही है। प्रशासन के द्वारा बकावंड तहसील के उड़ियापाल में उप स्वास्थ्य केंद्र की नवीन भवन का निर्माण किया गया और इस उप स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य विभाग को हैण्डओवर करने के उपरांत 09 सितम्बर को पहली संस्थागत प्रसव एएनएम श्रीमती लोचना कश्यप के द्वारा डेंगगुड़ा निवासी गर्भवती श्रीमती सुखदई का किया गया, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत् प्रसव को बढ़ावा देने का प्रयास जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमलों के द्वारा किया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours