नई दिल्ली: अपने गानों पर ठुमकने के लिए मजबूर करने वाली बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह कभी अपने सॉन्ग तो कभी अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। हालांकि इस बार उनका एक ऐसा अवतार सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस हैरान हैं।
फैंस के बीच छाई रहती हैं नेहा
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया साइट्स पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को मदहोश कर ही देती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने हाल ही में रिलीज हुए सॉन्ग ‘कांटा लगा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अब नेहा एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं।
नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में नेहा ये नया अतरंगी अवतार लोगों को हैरान कर रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नेहा ने पिंक क्रॉप टॉप और ग्रीन शॉर्ट में नजर आ रही हैं। इस इस ड्रेस के साथ अगर उनके हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को ग्रे कलर किया हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सिर पर एक स्कार्फ बांधा हुआ है। इन तस्वीरों में वह हिप्पी की तरह नजर आ रही हैं। नेहा के शेयर करते ही ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। अबतक इन तस्वीरों को 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इन तस्वीरों को जहां कुछ फैंस लाइक कर रहे हैं तो कई फैंस उनके इस लुक को देखकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
नेहा कक्कड़ की इन फोटोज तस्वीरें को देखने के बाद यूजर उनकी तुलना कार्डी बी और रणवीर सिंह से क रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अभी-अभी रणवीर सिंह से मिलकर आई हो क्या?’ तो दूसरे ने लिखा है, ‘देसी वंडर वूमन’। तो वहीं कई यूजर नेहा के इस लुक का मजाक उड़ा रहे हैं।