पंजाब के राज्यपाल से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, कल सुबह 11 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

1 min read

चंडीगढ़,पंजाब:- पंजाब में काफी सियासी उठापटक के बाद सूबे के पावर प्ले में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाने का फैसला लेकर चौंका दिया है। चरणजीत सिंह चन्नी 1966 में हुए राज्य के पुनर्गठन के बाद से पहले दलित सीएम होंगे।

सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुनील जाखड़ और अंबिका सोनी जैसे नेताओं के नाम सीएम की रेस में चल रहे थे, लेकिन चन्नी की दूर-दूर तक चर्चा नहीं थी। ऐसे में उनको मुख्यमंत्री बनाया जाना कांग्रेस की ओर से सरप्राइज माना जा रहा है।
वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह राज्य का नेतृत्व करेंगे।

चरणजीत सिंह सोमवार सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चुने जाने की जानकारी दी है। रावत ने ट्वीट किया, ‘चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस की विधायक दल की मीटिंग में एकमत से सीएम बनाए जाने का फैसला लिया गया है।

चरनजीत सिंह चन्नी कांग्रेस पार्टी के तीसरी बार के विधायक हैं और यह पहला मौका है, जब किसी दलित को पार्टी ने राज्य में कमान सौंपी है। चन्नी को उनके बेदाग राजनीतिक करियर के लिए जाना जाता रहा है। इससे पहले वह राज्य में नेता विपक्ष की भूमिका भी अदा कर चुके हैं। फिलहाल वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में तकनीकी शिक्षा मंत्री के तौर पर कामकाज देख रहे थे

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours