पति की गर्भवती प्रेमिका को गोलियों से उड़ाया

1 min read

मुरादाबाद
उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आयाहै। यहां एक महिला ने अपनी सौतन को घर के बाहर बुलाया और उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सौतन को गोलियां मारने के बाद वह इलाके में रिवॉल्वर लहराती हुई घूमती रही। महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी वाली बात यह है कि महिला ने बंदूक चलाना यूट्यूब से सीखा था।

घटना सिविल लाइंस थाना इलाके की है। पुलिस ने बताया कि विद्यानगर के रहने वाले ट्रांसपोर्टर मुहम्मद जफर ने शबाना से शादी की थी। उसके पांच बच्चे हैं। शबाना को डेढ़ साल पहने पता चला कि उनके पति के एक दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हैं।

गर्भवती थी आलिया
शबाना ने बताया कि उसने कई बार मुहम्मद जफर को महिला से अवैध संबंध तोड़ने को कहा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बीते दिनों उसे पता चला कि महिला आलिया गर्भवती हो गई है। जिसके बाद शबाना तिलमिला गई।

यू ट्यूब से चलाना सीखा बंदूक
पूछताछ में शबाना ने बताया कि बीते दिनों उसके घर में चोरी हुई थी, जिसके बाद पति ने उसे रिवॉल्वर लाकर दी थी। शबाना ने आलिया को मारने के लिए यू ट्यूब पर बंदूक चलाना सीखा। वह कई दिनों से फायरिंग करना सीख रही थी ताकि उसका निशाना न चूके।

सीने में उतार दीं चार गोलियां
शबाना ने आलिया के घर का पता लगवाया। वह उसके घर पहुंची। उसे घर के बाहर बुलाया और उसके ऊपर चार गोलियां चला दीं। गोलियां चलाने के बाद वह बंदूक लेकर पैदल ही इलाके में घूमती रही।

आलिया के कई नाम थे
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शबाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आलिया के कई नाम है। उसे लोग पिंकी शर्मा, मानसी शर्मा, श्वेता भारद्वाज, मंगल के नाम से जानते हैं। वह बिजनौर के नूरपुर की रहने वाली थी। उसका अपने पहले पति के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद वह जफर के साथ संबंध में रहने लगी थी। उसे पहले पति से एक बेटा भी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours