मध्यप्रदेश: प्रदेश से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला घटना सामने आया है। घटना ऐसी है कि पूरा पुलिस विभाग कंफ्यूज हो गया। दरअसल, रीवा के मऊगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वो अपने पति के साथ सो रही थी तो एक युवक आया और उसके साथ रेप करके चला गया। सबसे हैरानी वाली बात महिला ने कहि कि उसे लगा युवक उसका पति है। युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने कहा कि जब मुझे इस बात का पता चला तो मैंने चिल्लाना शुरू किया, लेकिन तब तक युवक वहां से भाग निकला। महिला की बातें सुनने के बाद पुलिस भी कन्फ्यूज हो गई है। सबसे बड़ा सवाल की अगर यह घटना हुई है तो आखिर बगल में सोए उसके पति को क्यों नहीं पता चला।
युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। ऐसे में पुलिस भी सकते में है कि बगल में सो रहे पति को भनक कैसे नहीं लगी है। महिला ने पुलिस की शिकायत में कहा है कि मैं उस युवक को पति समझ रही थी, इसलिए शांत रही है। जब पता चला तो मैंने शोर मचाया, उसके बाद वह फरार हो गया।
दरअसल, महिला एक झोपड़ा बनाकर पति के साथ रहती थी। रात में वह पति के साथ कमरे के अंदर सो रही थी। एक बिस्तर में उसके साथ पति और पांच साल का बच्चा भी सो रहा था। रात में कोई युवक उसके झोपड़े में घुसा और अंधेरे का लाभ उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।
महिला ने पति समझकर उसका विरोध नहीं किया। जब महिला को पति के बिस्तर में दूसरे तरफ सोने का अहसास हुआ, तब उसे घटना की जानकारी हुई। उसने शोर मचाया जिसे सुनकर पति जाग गया। पति ने आरोपी को पकड़ लिया लेकिन वह झूमाझटकी करके फरार हो गया। महिला ने सुबह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस फिलहाल घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी है।हालांकि अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।
पीड़िता के साथ पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची तो वहां मिली स्थिति पुलिस के गले नहीं उतर रही है। वह काफी छोटा झोपड़ा था, पुलिस ने कहा कि महिला ने जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया है, उससे उसके पति का विवाद चल रहा है। इन्हीं कारणों से घटना संदिग्ध लग रही है। पूरे मामले की जांच का जिम्मा महिला एसआई को सौंपा गया है।