परिणीति चोपड़ा ने मालदीव वेकेशंस पर दिखाया अपना सिंगिंग टैलेंट, भाई के साथ गाना गाते आईं नजर

1 min read

एंटरटेनमेंट डेस्कः- बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव्स वेकेशंस पर हैं। परिणीति चोपड़ा इस ट्रिप को खूब एंजॉय कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें भी वो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गाना गाते हुए नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो को परिणीति को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

गाना गाते दिखीं परिणीति

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। परिणीति एक्टर के साथ-साथ एक सिंगर भी हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने भाई शिवांग चोपड़ा के साथ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति ने ये भी बताया है कि वो बहुत छोटी उम्र से ही गाना सीख रही हैं।

परिणीति चोपड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति और उनके भाई शिवांग चोपड़ा फिल्म ‘कलंक’ का टाइटल ट्रैक गा रही हैं। परिणति और उनके भाई दोनों ही बेहतरीन गाना गा रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हम जब आठ साल के थे तभी से साथ में गाना गा रहे हैं। हम साथ में म्यूजिक स्कूल में जाया करते थे। अब हम एक दूसरे के मूव्स को गाना गाते समय पहचान सकते हैं।’

परिणीति चोपड़ा और उनके भाई के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। अभिनेत्री के कई दोस्त और फैंस उनके इस वीडियो पर कमेंट कर भाई- बहन की जमकर सराहना कर रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म

वहीं अगर परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में परिणीति चोपड़ा की तीन फिल्में रिलीज हुई, जिसमें ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘सायना’ और ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ शामिल हैं। परिणीति जल्द ही फिल्म ‘एनीमल’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर भी नजर आएंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours