पाक ने एक दिन में 2 बार किया सीजफायर उल्लंघन

0 min read

नई दिल्ली
सीमा पर पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है। जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। ये सीजफायर उल्लंघन 30 मई की रात करीब 11 बजे हुआ। पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू कर दी और मोर्टार दागे। जिसके बाद भारतीय सेना को भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलानी पड़ीं।

सुबह भी किया था उल्लंघन
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम इलाकों में सुबह भी भीषण गोलीबारी की। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सीमा पार से सुबह करीब दस बजे किरनी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू हुई जिसका भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि इससे भारत में किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours