पाक में हुआ था अत्‍याचार, वतन लौटे अफसर

1 min read

नई दिल्ली
में दुर्व्यवहार और अत्याचारों का शिकार हुए पाकिस्तान (Pakistan) स्थित भारतीय हाई कमीशन () के तीन अधिकारी और 2 भारतीय ड्राइवर अटारी वाघा सीमा के रास्ते स्वदेश लौट आए। दोनों ड्राइवर सलिवाधस पाल और दिवमू ब्रह्राम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के हैं जबकि अफसरों में कैप्टन मनु मिड्डा (एयर एडवाइजर), एस शिव कुमार (सीनियर सचिव) और पंकज (स्टाफ सदस्य) शामिल हैं।

दरअसल दो सप्ताह पहले भारत ने दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास के दो अफसरों को जासूसी के आरोप में भारत से भिजवा दिया था। वहीं अब पाकिस्तान से लौटे भारतीय अधिकारी अटारी वाघा सीमा के रास्ते स्वदेश लौट आए हैं।

भारत ने दी थी कड़ी चेतावनी
भारत ने इस मामले में सख्त लहजे में पाकिस्तान से कहा था की भारतीय अफसरों के साथ कोई भी गलत हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उनका तत्काल पता लगाकर उन्हें रिहा किया जाना चाहिए। भारत की ओर से पाकिस्तान को यह भी चेतावनी दी गई थी कि अफसरों को किसी भी तरह परेशान नहीं किया जाना चाहिए। पाकिस्तान से साफ शब्दों में कहा गया था कि भारतीय अफसरों को न तो गिरफ्तार किया जाए और न ही उनसे किसी तरह की पूछताछ की जाए।

घर से निकले मगर उच्चायोग नहीं पहुंचे थे अफसर
घटना के बारे में बताया जाता है कि इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी उच्चायोग जाने के लिए सुबह अपने वाहन से निकले थे मगर वे उच्चायोग नहीं पहुंचे। बाद में खबर मिली कि पाकिस्तान ने इन दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय उच्चायोग की तरफ से पाकिस्तान विदेश मंत्रालय में कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इस बाबत जानकारी मिलने के बाद भारत सरकार ने भी तुरंत सक्रिय होते हुए पाक को सख्त लहजे में चेतावनी दी थी।

जासूसी में पकड़े गए थे पाक अधिकारी
पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अधिकारियों को दो हफ्ते पहले दिल्ली में जासूसी के आरोप में पकड़ा गया था। पाकिस्तान के इन दोनों अधिकारियों आबिद हुसैन और मोहम्मद ताहिर को उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वे एक भारतीय नागरिक से सुरक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज हासिल कर रहे थे। बाद में इन दोनों अफसरों को भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया था। इन दोनों अधिकारियों ने भारतीय पहचान पत्र भी बनवा रखे थे और पुलिस भी इनकी कारगुजारियों को देखकर चौंक गई थी।

आईएसआई एजेंटों ने किया था कार का पीछा
हाल में पाकिस्तान में वरिष्ठ भारतीय राजनयिक गौरव हलूवालिया की कार का पीछा किया गया था। पीछा करने वाले आईएसआई एजेंट बताए जा रहे हैं। जानकार सूत्रों का कहना था कि आईएसआई के एजेंट भारतीय राजनयिकों पर हर समय नजर रख रहे हैं। समाचार एजेंसी एएवआई की ओर से घटना का एक वीडियो भी जारी किया गया था। भारत ने इस प्रकरण पर भी पाकिस्तान से कड़ी आपत्ति जताई थी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने को कहा था। वैसे यह पहला मामला नहीं है जब पाक एजेंटों की ओर से भारतीय उच्चायोग के अधिकारी का पीछा किया गया। इससे पहले आठ मार्च को भी भारतीय उच्चायोग के एक अफसर का पाक के एजेंटों ने पीछा किया था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours