पापा प्रकाश पादुकोण के बर्थडे पर दीपिका ने लिखा प्यारा मेसेज, साथ में है बचपन की क्यूट तस्वीर

भले ही सेल्फ क्वॉरंटीन में हों लेकिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से वह लोगों को दिल जीत रही हैं। दीपिका अपने पापा प्रकाश पादुकोण के बेहद करीब हैं। उनके बर्थडे पर एक पुरानी तस्वीर के साथ उन्होंने प्यारा मेसेज लिखा है।

पापा ने बताया सच्चा चैंपियन होने का मतलब
दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण का आज 65वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी बेटी ने उनको बेहद प्यारे मेसेज के साथ विश किया है। दीपिका ने लिखा है, सबसे महान ऑफ-स्क्रीन हीरो के लिए! शुक्रिया, हमें ये दिखाने के लिए सच्चा चैंपियन होने का मतलब सिर्फ प्रफेशनल अचीवमेंट्स ही नहीं बल्कि एक अच्छा इंसान बनना भी है। 65वां जन्मदिन मुबाकर हो पापा। हम सब आपको प्यार करते हैं।

लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव हैं दीपिका
दीपिका ने साथ में एक पुरानी तस्वीर शेयर की है इसमें वह अपने पापा की गोद में बैठी हैं। बीते समय से दीपिका कई पुरानी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। वहीं उनके पति रणवीर सिंह की भी बचपन की तस्वीरें इस बीच सामने आ रही हैं।

जल्द आएंगी ये फिल्में
प्रफेशनल फ्रंट पर बात करें तो दीपिका जल्द ही शकुन बत्रा की फिल्म पर काम शुरू करेंगी। इसमें उनके साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी होंगे। रणवीर के साथ उनकी फिल्म ’83’ भी जल्द रिलीज होगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours