पुलिस ने दी थी 5 लोगों को इजाजत
रिद्धिमा अपने पति भरत साहनी के साथ दिल्ली में रहती हैं। वह गुरुवार शाम को अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सकीं। रिपोर्ट्स की मानें तो लॉकडाउन के बीच रिद्धिमा को दिल्ली पुलिस ने 5 लोगों सहित मूवमेंट की इजाजत दे दी थी। हालांकि मुंबई में ऋषि का अंतिम संस्कार 3 बजे तक किए जाने की परमिशन मिली थी। इतनी जल्दी रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई पहुंच नहीं पाईं।
रिद्धिमा ने किए हैं इमोशनल पोस्ट
रिद्धिमा ने अपने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए हैं। एक पोस्ट में उन्होंने अपनी मां को लिखा है कि वह मुंबई पहुंच रही हैं। वहीं इंस्टा स्टोरी पर ऋषि कपूर की तस्वीर के साथ कई पोस्ट हैं।
आलिया ने किया था वीडियो कॉल
रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम संस्कार में पहुंच नहीं पाईं लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया ने उन्हें वीडियो-कॉलिंग के जरिए अंतिम दर्शन करवा दिए थे। ऋषि का अंतिम संस्कार उनके बेटे रणबीर, पत्नी नीतू सिंह और करीबियों के बीच मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान में किया गया।