दंतेवाड़ा: गीदम पुलिस को गुरुवाचर को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक-एक लाख के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि दोनों नक्सली पर जवानों की हत्या और दर्जनों वाहनों की आगजनी का आरोप है। साथ ही इलाके के कई थानों में वाहनों की आगजनी और लूट जैसे कई वारदतों में शामिल होने की शिकायत दर्ज है।
मिली जानकावरी के अनुसार किरंदुल और गीदम थाना पुलिस और डीआरजी जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान जवानों ने जंगल से जोगी कड़ती और राजू गावड़े को धर दबोचा। बताया गया कि जवानों को देखकर दोनों भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन जवानों ने दोनों को धर दबोचा। बता दें कि दोनों नक्सलियों पर एक—एक लाख रुपए का इनाम दर्ज है।
बताया गया कि दोनों नक्सलियों पर पुलिस जवानों की हत्या और वाहनों की आगजनी सहित कई प्लांट में आगजनी की घटना में शामिल होने का आरोप है।