प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का अश्लील वीडियो वायरल, अमित शाह को सौंपा इस्तीफा

1 min read

नई दिल्ली: एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो वायरल होने के बाद दमन और दीव के भाजपा अध्यक्ष गोपाल टंडेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। टंडेल के इस्तीफे को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्वीकार कर लिया है। कुछ दिन पहले टंडेल का सोशल मीडिया में एक ‘सेक्स टेप’ वायरल हो गया था। 36 सेकेंड के इस वीडियो में भाजपा के पूर्व संसद एक महिला के साथ अर्धनग्न व आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे थे जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह दावे कर रहे थे। कुछ लोगों का कहना था कि उन्हें हनीट्रैप किया गया है वहीं कुछ का मानना था कि ये वीडियो पुराना है। लोगों का कहना था कि ये हनीट्रैप गिरोह की कार‍स्‍तानी है और वीडियो के बदले रकम नहीं मिलने पर वीडियो को सार्वजनिक कर दिया गया। हालांकि बाद में टंडेल ने इस वीडियो को फर्जी बताया था और कहा था कि ये उन्हें दोबारा अध्यक्ष न बनाने देने की सजिस है। उन्होंने दावा किया था कि इस फर्जी सेक्स टेप को कुछ भाजपा नेताओं ने ही इसे जारी किया है ताकि वो दोबारा दीव-दमन भाजपा अध्यक्ष न बन सकें। इस संदर्व में टंडेल ने अपनी पार्टी के कुछ नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी।

गौरतलब है कि सूरत के कांग्रेस नेता दिनेश काछडिया का अश्‍लील वीडियो भी इसी तरह कुछ समय पहले वायरल किया गया था। काछडिया ने वीडियो के बदले किसी तरह की रकम देने से साफ इन्कार कर दिया था। काछडिया ने बाद में पुलिस से शिकायत की थी और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पकड़े गए थे। तब टंडेल का भी मामला उछला था और ऐसा कहा जा रहा था कि तब टंडेल ने ब्लैकमेलर्स को कुछ पैसे दे दिये थे।

टंडेल इस इलाके के दिग्गज नेता हैं। वे एक बार कांग्रेस की टिकट पर और एक बार निर्दलीय संसाद बन चुके हैं और बाद में उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली थी। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। टंडेल का वीडियो सामने आने के बाद लोग एक बार फिर इसे दिनेश काछडिया वाले गैंग से जोड़कर देख रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours