प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस का इन देसी गानों पर डांस देखकर मजा आ जाएगा

1 min read

और जब साथ होते हैं तो उनको देखकर लोगों के चेहरे पर स्माइल आ जाती है। दोनों 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। निक को देसी गर्ल ही नहीं देसी म्यूजिक भी काफी पसंद है। उनके कुछ ऐसे वीडियोज सामने आए हैं जिनमें वह पंजाबी बीट्स पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

देसी गानों पर जमकर थिरके निक
प्रियंका चोपड़ा की शादी के वक्त उनकी मेहंदी से लेकर संगीत सेरेमनी तक के वीडियोज वायरल हुए थे। इन वीडियोज में निक जोनस का देसी अवतार देखने को मिला था। उनके कुछ वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं जिसमें निक जोनस देसी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

प्रियंका के साथ जमकर मस्ती
निक ने अजय देवगन के ‘हौली हौली’ से लेकर वरुण धवन के ‘फर्स्ट क्लास’ तक खूब धमाल मचाया। ‘हौली हौली’ मे उनके साथ वाइफ प्रियंका चोपड़ा भी थिरकती नजर आ रही हैं। वह निक के देसी डांस मूव्स देखकर काफी खुश भी होती दिख रही हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours