फोन पर प्रियंका ने देखा पुराना वीडियो
प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड में अपने 20 साल सेलिब्रेट कर रही हैं। इसी के साथ वह उन यादों में भी पहुंची जब उन्हें ब्यूटी पेजंट में ताज पहनाया गया था। प्रियंका ने अपने उस वक्त के स्टाइल सेंस से लेकर पोज देने के तरीके तक पर मजेदार रिऐक्शंस दिए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने फोन पर ये सब देख रही हैं और साइड में क्लिप चल रही है।
मेकअप से लेकर हेयरस्टाइल पर हंसी प्रियंका
प्रियंका ने लिखा है, मैं अपने मिस इंडिया 2000 के फुटेज देख रही हूं, जहां से इन सबकी शुरुआत हुई… अगर आपने ये सब पहले नहीं देखे हैं तो आपके लिए ट्रीट है। प्रियंका अपने हेयरस्टाइल का मजाक उड़ाती हैं और स्टेज पर जैसे लहरा रही हैं उसका भी मजाक उड़ाती हैं। प्रियंका ने बताया कि उनके बाल काफी घने थे। उस दौर के मेकअप के बारे में भी बात की।
नहीं सोचा था जीतेंगी, वापसी की थी तैयारी
प्रियंका ने बताया कि उन्हें बिल्कुल यकीन नहीं था कि वह जीतेंगी। उन्होंने अपनी ट्रेन बुक कर ली थी और जाकर बोर्ड एग्जाम देने वाली थीं। तभी सब कुछ बदल गया और ताज पहनने के बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा।
NBT Entertainment अब Telegram पर भी। हमें जॉइन करने के लिए और मोबाइल पर पाएं हर जरूरी अपडेट।