फ्लाइट से दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचा 5 साल का बच्चा

करीब 2 महीने कोरोना लॉकडाउन की वजह से फ्लाइट सर्विस भी बंद रहीं। अब सोमवार यानी आज से फिर फ्लाइट उड़ (domestic flights india coronavirus) रही हैं। फिलहाल घरेलू उड़ानों को ही मंजूरी दी गई है। ऐसी ही एक फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु पहुंची। इसमें ही विहान नाम का यह 5 साल का बच्चा भी बैठकर गया था।

विहान शर्मा की मां मंजरी शर्मा ने बताया कि उनका बेटा पिछले तीन महीनों से दिल्ली में था। यहां वह दादा-दादी के पास था और फिर लॉकडाउन की वजह से यहीं फंस गया।

5 साल की उम्र में विहान दिल्ली से अकेले बेंगलुरु आए हैं। उन्हें लेने उनकी मां एयरपोर्ट पहुंचीं। विहान को फ्लाइट स्टाफ ने उनकी मां तक सुरक्षित पहुंचाया।

एयरपोर्ट पर पहुंचने पर फ्लाइट अटेंडेंट ने जब बच्चे को उसकी मां को सौंपा तो मां ने भी पूरी सावधानी बरतते हुए उसे गले नहीं लगाया। आखिर कोरोना का डर है ही ऐसा।

तस्वीरें:

प्लेन में आज से पहले कभी नहीं दिखे थे ऐसे यात्री

घरेलू फ्लाइट सर्विस शुरू होने के बाद कर्नाटक के इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर आज अबतक दो फ्लाइट उतर चुकी हैं। इनमें से एक दिल्ली से आई थी, जिसमें विहान भी आया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours