बालोद: जिले में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, यहां आए दिन नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि जिले में 8 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 77 हो गई है, इनमें से 53 लोग स्वास्थ्य हो चुके है। जबकि 24 लोगों का इलाज जारी है। खबर की पुष्टि कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार आज मिले मरीजों में 3 दल्लीराजहरा 3 देवरी 2 भरना भाट निवासी हैं। संक्रमितों में 2 महिला 1 युवती 1 नाबालिक और 4 पुरुष शामिल हैं। सभी की ट्रेवल हिस्ट्री निकली जा रही है।