बालोद: बालोद जिले में एक बार फिर कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है। कल एक नए मरीज मिलने के बाद आज फिर 2 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हो गई है।
बताया जा रहा है कि आज मिले मरीजों में से एक गुरुर ब्लॉक का रहने वाला है और वह आर्मी का जवान है। बीते दिनों जवान राजस्थान से लौटा है। वहीं दूसरा पॉजिटिव युवक गुंडरदेही के चिचलगोंदी गांव है, जो एम्स रायपुर में वार्ड बॉय है। वर्तमान में वो चंगोराभाठा के क्वारन्टीन सेंटर में है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने की पुष्टि। दोनों युवकों की ट्रैवल हिस्ट्री और संपर्क हिस्ट्री निकाल रही प्रशासन।