बालोद: छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं बालोद जिला के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के जन्मदिन को बालोद जिला के कांग्रेस जनो द्वारा बड़ी ही धूमधाम और खुशी के साथ मनाया गया। कांग्रेसजनों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बालोद स्थित वृद्धाश्रम में जाकर वृद्ध जनों को फल, ब्रेड बिस्किट का किट, मास्क व सेनेटाइजर प्रदान किया गया। तदुपरांत समस्त कांग्रेस जन जिला अस्पताल में जाकर मरीजों के लिए भी फल ब्रेड एवं बिस्किट का पैकेट जिला अस्पताल में दिया गया।
प्रभारी मंत्री भगत के जन्मदिवस को मनाने के लिए बालोद विधायक संगीता सिन्हा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर नगर पालिका बालोद अध्यक्ष विकास चोपड़ा जिला कांग्रेस कमेटी से रतिराम कोसमा यज्ञ देव पटेल शंभू साहू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा दुबे बालोद नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंटी शर्मा बालोद ब्लाक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी गुंडरदेही क्षेत्र से क्रांति भूषण साहू एल्डरमैन टोप शर्मा, सुनील भालेकर,एनएसयूआई अध्यक्ष कुलदीप यादव पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र पांडे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र देशलहरा, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, नौशाद कुरैशी,युवा नेता विक्की पांडे, साजन पटेल, लोकेश पाठक, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।