बिल्ली की शानदार फील्डिंग, डीन जोंस ने शेयर किया वीडियो

1 min read

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने हाल ही में टि्वटर पर एक वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। इसमें एक बिल्ली की शानदार फील्डिंग स्किल नजर आ रही हैं। इसके बाद कई लोग मजाक में इसे क्रिकेट का अगला सुपरस्टार कह रहे हैं।

क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने जोंस ने लिखा, ‘मैंने दुनिया के सबसे खराब फील्डर देखें हैं। मैं आपको यकीन दिला सकता हूं। #whatacatch #gothim।’

इस वीडियो में एक महिला गॉल्फ क्लब से गेंद को बिल्ली की ओर मारती है। बिल्ली के पीछे एक छोटा सा नेट भी है। इस वीडियो में बिल्ली हर गेंद को शानदार तरीके से कैच कर रही है। कॉमेंटेटर हर्षा भोगले भी बिल्ली के इस हुनर से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। भोगले ने लिखा, वह दूसरा कैच…

इस वीडियो को अभी तक 1.5 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। इसमें लगातार इजाफा हो रहा है। करीब 7 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है और 1200 से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours