बीजापुर: प्रदेश के धूर नक्सल प्रभावित बिजापुर में सोमवार को कोबरा जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में जवानों ने 1 नक्सली को मार गिराया है। खबर यह भी है कि नक्सलियों की गोली से कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट सहित 4 जवान घायल हो गए हैं। यह खबर सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के आधार पर बनाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना पामेड़ थाना क्षेत्र का है, जहां नक्सलियों ने सर्चिंग जवानों पर हमला किया है। मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। जानकारी यह भी मिल रही है कि इस दौरान जवानों ने भारी मात्रा में नक्सल समाग्री और हथियार भी बरामद किया है।