सुकमा: नगरीय निकाय चुनाव में बस्तर से भाजपा का सूपड़ा साफ करने वाले उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा अब पंचायत चुनाव के चुनावी मैदान में धमाल मचाने में लगे हुए हैं। जी हां मंत्री कवासी लखमा अब पंचायत चुनाव में भी भाजपा का सफाया करने में लगे हुए हैं। दरअसल कवासी लखमा इन दिनों अपने गृह जिले के प्रवास पर हैं और वे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए मैराथन दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को उन्होंने भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। कवासी लखमा की मौजूदगी में 28 भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अलविदा कहकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार माननीय मंत्री कवासी लखमा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2020 के प्रचार अभियान के तहत छिन्दगढ़ के ग्राम किकिरपाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के लिए जनता से वोट करने की अपील की।
![](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200123-WA0005-1024x768.jpg)
वहीं, उनकी मौजूदगी में भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कपिल सिंह ठाकुर सहित 28 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया। कवासी लखमा ने सभी कार्यकर्ताओं का फूलमाला व गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। बात दें बीते दिनों भी कवासी लखमा ने आधा दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में।प्रवेश करवाया था।