भाजपा ने 8 कार्यकर्ताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ उतरे थे चुनावी में

0 min read

अंबिकापुर: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी पारा चरम पर है। जहां एक ओर चुनावी मैदान में राजनीतिक दलों के नेता जीत का दंभ भर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बागी कार्यकर्ताओंं ने नेताओं के नाक में दम कर रखा है। इसी कड़ी में भाजपा ने अपने 8 बागी कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी से बागी ​होकर चुनावी मैदान में मोर्चा खोल दिया है। इस बात को लेकर प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने 8 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

नाकाम हुई मनाने की कोशिश
बताया जा रहा है कि भाजपा नेताओं ने बागियों को मनाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम साबित हुए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने 8 बागी कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours