भारत ने पाक के समक्ष उठाया टूटे गुंबदों का मुद्दा

0 min read

करतारपुरभारत ने आंधी के चलते करतापुर साहिब गुरुद्वारे के टूटे गुंबदों का मुद्दा रविवार को पाकिस्तान के समक्ष उठाया है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि करतारपुर साहिब गुरुद्वारा, सिख धर्म के पवित्रतम तीर्थस्थलों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को सूचित किया है कि गुरुद्वारे के ढांचे को नुकसान होने के कारण सिख समुदाय में काफी नाराजगी है। एक सूत्र ने कहा, भारत ने पाकिस्तान से आग्रह किया है कि गुरुद्वारे के जिस नवनिर्मित संरचनाओं को नुकसान पहुंचा है, उन्हें तत्काल सुधारा जाना चाहिए।

दरअसल, शुक्रवार को आई एक आंधी में गुरुद्वारे के 4 गुंबद टूटकर गिर गए थे। जिसके बाद सिख समुदाय इस घटना से बेहद नाराज हुआ है। आरोप लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार ने जिस तरह से यहां निर्माण कराया है, वह सही नहीं है। आरोप है कि गुंबदों का निर्माण सीमेंट नहीं बल्कि फाइबर से किया गया था।
बता दें कि पिछले साल गुरु नानक देव के 550वें जन्मोत्सव पर भारत और पाकिस्तान के बीच कॉरिडोर खोला गया था और ये गुंबद कुछ महीने पहले बने थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours