भारत में कहां, कितना फैला कोरोना, पूरी लिस्ट

1 min read

नई दिल्‍ली
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्‍या 62 हजार का आंकड़ा पार कर गई है। वहीं, कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा भी 2,100 से ज्‍यादा हो गया है। सबसे ज्‍यादा केसेज महाराष्ट्र में हैं। वहां शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,165 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 20,228 पर पहुंच गया। महाराष्‍ट्र में अबतक 779 लोगों की मौत हुई है।

गुजरात में भी बढ़ रहा आंकड़ागुजरात में कोरोना के 394 नए मामले आए। राज्य में इस महामारी के मामले 7,796 हो गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 224 और मामले सामने आए जिससे प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 6,542 हो गई है।

देखें, भारत के किस राज्‍य में कितने मामले

राज्य पॉजिटिव केस (111 विदेशी नागरिक) डिस्चार्ज मौत
1. अंडमान निकोबार 33 33 0
2. आंध्र प्रदेश 1,930 887 44
3. अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4. असम 63 34 2
5. बिहार 591 322 5
6. चंडीगढ़ 169 24 2
7. छत्तीसगढ़ 59 43 0
8. दादरा एवं नगर हवेली 1 1 0
9. दिल्ली 6,542 2,020 73
10. गोवा 7 7 0
11. गुजरात 7,796 2,091 472
12. हरियाणा 675 290 9
13. हिमाचल प्रदेश 50 38 2
14. जम्मू-कश्मीर 836 368 9
15. झारखंड 156 78 3
16. कर्नाटक 794 386 30
17. केरल 505 485 4
18. लद्दाख 42 17 0
19. मध्य प्रदेश 3,614 1,676 215
20. महाराष्ट्र 20,228 3,800 779
21. मणिपुर 2 2 0
22. मेघालय 13 10 1
23. मिजोरम 1 1 0
24. ओडिशा 294 63 2
25. पुदुचेरी 9 6 0
26. पंजाब 1,762 157 31
27. राजस्थान 3,708 2,026 106
28. तमिलनाडु 6,535 1,824 44
29. तेलंगाना 1,163 750 30
30. त्रिपुरा 134 2 0
31. उत्तराखंड 67 46 1
32. उत्तर प्रदेश 3,373 1,499 74
33. पश्चिम बंगाल 1,786 372 171
कुल कोविड-19 मरीजों की स्थिति 62,939* 19,358 2,109

*सोर्स : केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय की वेबसाइट।

सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरकोरोना से जुड़ी कोई जानकारी लेने या देने के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा हर राज्य ने अपना हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है। नंबर देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours