भिलाई। शहर में धडल्ले से चल रहे हुक्काबारों में पुलिस ने दबिश दी। 8 हुक्काबारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।पुलिस अधीक्षक प्रखर पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा के निर्देशन में शहर के हुक्काबारों पर पुलिस की 10 टीमों ने दबिश दी।
टीम द्वारा ताबड़तोड़ रेड की कार्रवाई की गई। जिसमें 8 हुक्काबारों के विरूद्ध कोटप्पा एक्ट के तरह कार्रवाई की गई। शहर के फ्लोरेट हॉटल सुपेला, हॉटल वीआईपी सुपेला, हॉटल एच-2 चौहान स्टेट सुपेला, हॉटल घोस्ट स्मृतिनगर हॉटल सूर्या मोहननगर हॉटल गौरी सुपेला में हुक्काबार के संचालन करते पाए जाने पर कार्रवाई की गई। उक्त स्थानों में 21 हुक्काबार जब्त किया गया।
भिलाई के 8 हुक्काबारों में पुलिस की दबिश……
Leave a comment
Leave a comment