मदद के लिए फिर आगे आए सलमान खान, महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित गांव में बनवा रहे हैं 70 घर

1 min read

बॉलिवुड के ‘दबंग’ अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनके चाहने वाले उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेकरार रहते हैं। इसके अलावा सलमान खान जरुरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। इस समय सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, वह खिद्रापुर गांव में बाढ़ की वजह से नष्ट होने वाले करीब 70 घरों को फिर से बनवाने का अपना वादा पूरा कर रहे है।

महाराष्ट्र के मंत्री ने किया ट्वीट
महाराष्ट्र के मंत्री राजेंद्र पाटिल ने ट्वीट कर सलमान खान द्वारा पूरे किए गए वादे को बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के खिद्रापुर गांव में घरों की नींव रखते हुए की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद
सलमान खान ने लॉकडाउन के दौरान अपने पनवेल फार्महाउस पर थे। इस दौरान उन्होंने ऐक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस के साथ ‘तेरे बिना’ टाइटल का एक गाना शूट किया था। इस गाने को उनके फैंस ने काफी पंसद किया था। लॉकडाउन के दौरान सलमान खान ने जरूरतमंदों की खूब मदद की थी।

सलमान खान की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अब डायरेक्टर प्रभुदेवा की फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में नजर आएंगे। कोरोना वायरस के कारण इस फिल्म रिलीज डेट आगे बढ गई है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। सलमान खान फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ के अलावा ‘कभी ईद कभी दिवाली’ और ‘किक 2’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours