मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन में नया रिकॉर्ड, 6 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन

0 min read

भोपाल। शिवराज सरकार के वैक्सीनेशन महाअभियान के चलते मध्यप्रदेश में नया रिकॉर्ड बनाया है। महाअभियान के चलते प्रदेश में अब तक 6 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी है। राजधानी भोपाल में शत प्रतिशत को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा वैक्सीन लगी है। वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 6 करोड़ 02 लाख 89 हजार 642 है। वहीं 28 सितंबर को वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों को सहयोग की अपील की है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours