हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटे अरहान की एक थ्रोबैक पिक्चर शेयर की जिसमें वह अपने कजिन निर्वान खान के साथ दिख रहे हैं। हालांकि, उनके फैशन पर मलाइका ने सवाल उठा दिया जिससे फैंस को भी हंसी आ गई। दोनों तस्वीर में प्रिंटेड हेड-बैंड लगाए दिख रहे हैं।
मलाइका ने क्या लिखा?
मलाइका ने पोस्ट पर कैप्शन दिया, ‘तुम लड़के क्या सोच रहे हो??? कहां जा रहे थे????’ इसके साथ उन्होंने #bandanabrothers #fashionforwards #loveyouboth️ जैसे हैशटैग्स दिए।
अरहान को समझ नहीं आया जोक?
सोहेल खान की पत्नी और निर्वान की मां सीमा खान ने भी पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘उन्हें अवॉर्ड की जरूरत है।’ ऐसा लगता है कि अरहान को जोक समझ नहीं आया, तभी उन्होंने कॉमेंट किया, ‘क्यों?’
बहन के साथ शेयर की थी तस्वीरकुछ दिनों पहले मलाइका ने 15 साल पुरानी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आ रही थीं। दोनों कैमरे को पोज देते और मुस्कुराते दिख रही थीं।
अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिपबता दें, मलाइका अपने इंस्टाग्राम पोस्ट्स और फैशनेबल आउटिंग्स के अलावा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं।