दरअसल, लॉकडाउन के इस समय में अर्जुन कपूर अक्सर फैंस के साथ चैट पर दिख रहे हैं। कुछ फैंस ने उनसे मलाइका के साथ शादी के प्लान के बारे में पूछा। इस बर अर्जुन ने कहा कि ऐसा जब भी होगा वह सभी को इसके बारे में पहले से बताएंगे।
अर्जुन का शानदार जवाब
इतना ही नहीं अर्जुन कपूर ने इसके बाद जो कहा, वह जवाब शानदार है। अर्जुन ने कहा, अगर हम अभी करना भी चाहें तो यह कैसे संभव है। इस पर उनके फैंस भी हंसे। हालांकि आगे इसी बात को स्पष्ट करते हुए अर्जुन ने कहा कि अभी दोनों की तरफ से इसे लेकर कोई प्लानिंग नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इसमें छिपाने की कोई बात नहीं है, जब भी हम तैयार होंगे, सबसे पहले अपने फैंस को ही इसकी जानकारी देंगे।
मलाइका पर यह बोले अर्जुन
इस दौरान एक फैन के जवाब में अर्जन ने मलाइका की तारीफ की। अर्जुन ने कहा, मुझे उनका धैर्य पसंद है। मलाइका के साथ रहना बहुत आसान भी नहीं है और वह बहुत मुश्किल भी नहीं हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं।