महाराष्ट्र के कॉलेजों में 19 से राष्ट्रगान अनिवार्य

1 min read

पुणे
महाराष्ट्र के सभी कॉलेजों में 19 फरवरी से अनिवार्य होगा। राज्य सरकार में मंत्री ने बुधवार को यह जानकारी दी। तकनीकी और उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि राज्य सरकार एक अधिसूचना जारी करके सभी कॉलेजों को 19 फरवरी (छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती) से अपना काम राष्ट्रगान के साथ शुरू करने के लिए कहेगी।

नेता सामंत ने पुणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमने राष्ट्रगान को लेकर कुछ दिन पहले यह फैसला लिया था। निर्णय के अनुसार, राज्य के कॉलेजों में कामकाज राष्ट्रगान के साथ शुरू होगा। कॉलेजों में राष्ट्रगान अनिवार्य करने का यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। इसे प्रभावी बनाने को लेकर एक अधिसूचना जारी की जाएगी।’

संविधान की प्रस्तावना पढ़ना भी हुआ अनिवार्य
आपको बता दें कि पिछले महीने 26 जनवरी को शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन वाली सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए सुबह की सभा के दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य किया था। इसके अलावा राज्य से सभी स्कूलों में 10वीं कक्षा तक मराठी भाषा की पढ़ाई भी अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है।

मराठी भाषा के मंत्री सुभाष देसाई ने बुधवार को बताया कि विधेयक का मसौदा तैयार किया जा रहा है और 24 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में इसे पेश किया जाएगा।उन्होंने पत्रकारों को बताया कि राज्य में 25,000 स्कूल हैं, जिनमें मराठी की पढ़ाई नहीं होती है। लेकिन एक बार विधेयक पारित हो जाने के बाद यहां चल रहे सभी स्कूलों के लिए अपने पाठ्यक्रम में मराठी भाषा की पढ़ाई को शामिल करना अनिवार्य हो जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours