नंद किशोर राना, बीजापुर: प्रदेश के वनांचल क्षेत्र बीजापुर में भालू के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों ने फिलहाल डॉक्टरों ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है। बता दें यह घटना बीते शनिवार की है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बन्देपारा के कोरेंजेड गांव में रहने वाली महिला जंगल में लकड़ी लाने गई थी। इसी दौरान एक भालू ने उस हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।