नंदकिशोर राणा, बीजापुर: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा फरवरी मार्च से महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 24 फरवरी से पूरे मार्च तक चलाया जा रहा है इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम पंचायतों में महिला सम्मेलन, ग्राम पंचायत बाल संरक्षण संवेदीकरण कार्यक्रम, किशोरी मेला का आयोजन, पोषण मेला आयोजन, बेटी जन्म उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दिन शनिवार को लिंगापुर और मददेड़ ऑगनबाडी केन्द्र में महिला सम्मेलन का आयोजन कर बालिका शिक्षा एवं ग्रामवासियों को जागरूक करने हेतु सवैंधानिक अधिकारों की जानकारी दिया गया। इस दौरान पर्यवेक्षिका, राधा कर्मवीर, पर्यवेक्षिका प्रभादेवी शर्मा, राजूराम कश्यप, धरमैया आत्रम द्वारा महिलाओं को महिला संरक्षण से संबंधित कानून (अनैतिक व्यापार अधिनियम) दहेज प्रतिषेध अधिनियम, महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम की जानकारी, कार्यस्थल यौन उत्पीडन 2013, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 अंतर्गत गुड टच बैड टच के बारे में बताया गया। बाल संरक्षण तंत्र, बालक
कल्याण समिति किशोर न्याय बोर्ड, बाल विवाह, बाल श्रम, अधिनियम की जानकारी दिया गया।
साथ ही जिले में चलाये जा रहे कुपोषण एवं एनीमिया मुक्ति हेतु मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली अण्डा मूंगफल्ली चिक्की एवं पौष्टिक बिस्किट एवं एनीमिक महिलाओं को गर्म भोजन प्रदाय किया जा रहा है। इस हेतु उपस्थित सभी ग्रामीण महिलाओं से अनुरोध किया गया कि आप अपने आस-पास के ऐसे सभी कुपोषित बच्चे एवं एनीमिक महिलाओं को ऑगनबाड़ी केन्द्रों में पौष्टिक आहार खाने के लिये भेजें।
ऐसे सभी शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को स्कूल से जोड़े जाने का प्रयास भी किया जाना है, और अपने ग्राम पंचायत को बाल सुलभ पंचायत किया जाना है इसके लिए आप सभी की सहभागिता के बिना नही किया जा सकता है। ऑगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका में साग भाजी का उत्पादन किया जाना है जिससे की ऑगनबाडी स्तर में ही पौष्टिक सब्जी की उपलब्धता 12 महीनों बना रहेगा। जो कि आपके सहयोग के बिना नहीं किया जा सकता।