मिजोरम में जल्द होगा फीफा सर्टिफाइड फुटबॉल मैदान

1 min read

आइजोल
मिजोरम राज्य में जल्द ही असम सीमा के निकट कोलासिब शहर में फीफा द्वारा प्रमाणित फुटबॉल मैदान बनाया जाएगा। मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल अकैडमी का निर्माण कार्य हो रहा है।

रॉयटे ने कोलासिब में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) खेल अकैदमी के निर्माण कार्य और वहां फुटबॉल मैदान के कृत्रिम टर्फ बिछाने के मुआयना किया। उन्होंने कहा, ‘मिजोरम में जल्द ही अपना फीफा द्वारा प्रमाणित फुटबॉल मैदान होगा।’

पढ़ें,

उन्होंने साथ ही कहा कि फुटबॉल के अलावा तीन अन्य खेलों को भी साई की निर्माणाधीन खेल अकादमी में शामिल किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours