सुकमा: जिले के मिनपा इलाके में हुई मुठभेड़ में मारे गए तीन नक्सलियों का फोटो जारी किया गया है। मारे गए नक्सलियों की तस्वीर नक्सल प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी की गई है। वहीं, मारे गए नक्सलियों का अंतिम संस्कार भी जंगल में किया गया है। इस मौके पर भारी संख्या में हथियारबं नक्सली मौजूद थे।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार मारे गए नक्सलियों में पीपीएम सदस्य सकरू, पीएम सदस्य राजेश और पीएम सदस्य सुक्कू का नाम शामिल है। मारे गए तीनों नक्सलियों का कल अंतिम संस्कार किया गया।
गौरतलब है कि मंगलवार को बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि हमारे जवानों ने 15 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। जबकि 20 से अधिक सीआरसी कंपनी और पीएलजीए के नक्सली घायल हुए हैं। उन्होंने आगे बताया कि हमारे जवानों ने नक्सलियों को महज 20 से 25 मीटर की दूरी से मारा है। बहुत जल्द ही मारे गए नक्सलियों और घायल नक्सलियों के नाम का खुलासा किया जाएगा।
बता दें कि सुकमा के एलमागुंडा इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए थे। सर्चिंग के बाद सभी जवानों के शव बरामद किए गए हैं। शहीद जवानों में 12 डीआरजी और 5 STF के जवान हैं। इसके साथ ही नक्सली 15 हथियार और एक यूबीजीएल भी लूट ले गए हैं। बता दें कि कल एलमागुंडा इलाके में मुठभेड़ हुई थी। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने इस घटना की पुष्टी कर दी है।
21 मार्च की शाम हुई इस बड़ी मुठभेड़ में 14 जवान घायल भी हुए थे जिन्हे रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस घटना में एक नक्सली का शव भी बरामद हुआ था। वहीं कई नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की भी खबरें थी।