देश में तेजी से अपना पैर पसारता जा रहा है। महाराष्ट्र में मंगलवार रात से अब तक कोरोना वायरस के 60 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर कुल 1,078 हो गई है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 64 है। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई नगर निकाय ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना बुधवार को अनिवार्य कर दिया।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक पत्र जारी कर कहा कि इस आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किये जाने की कार्रवाई की जाएगी। इसमें कहा गया है कि सभी लोग जो किसी काम के लिए सार्वजनिक स्थानों जैसे कि सड़कों, अस्पतालों, कार्यालयों, बाजारों आदि के लिए बाहर आ रहे हैं, उन्हें मास्क पहनना अनिवार्य होगा। ये मास्क ऐसे होने चाहिए जो कि केमिस्ट या होममेड वॉशेबल मास्क हों.
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमितों की कुल संख्या 1078महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के कुल 1,078 मामले सामने आए हैं। इसकी जानकारी बुधवार को अधिकारियों दी। सबसे अधिक बढ़ोत्तरी मुंबई में 44 नए मामलों के साथ हुई, जिसके बाद मामलों की संख्या 642 से बढ़कर 686 हो गई। शहर में अबतक 40 लोगों की मौत हुई। पुणे में बुधवार को 9 नए मामलों के साथ, संक्रमितों की संख्या 146 पहुंची और अब तक आठ लोगों मौतें हुईं। नागपुर में अहमदनगर, अकोला और बुलढाणा में एक-एक के साथ चार नए मामले दर्ज किए गए।