मुठभेड़ में जवानों ढेर किया एक नक्सली, तीन नग देसी हथियार बरामद

1 min read

नंद किशोर राना, बीजापुर: छत्तीसगढ़ के धूर नक्सल प्रभावित इलाका बीजापुर से एक बार फिर पुलिस नक्सली मुठभेड़ की खबर सामने आई है। खबर है कि जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। साथ ही जवानों ने मौके से 3 देसी हथियार बरामद किया है। बता दें मुठभेड़ सर्चिंग के दौरान हुआ है। इस घटना की पुष्टि एसपी दिव्यांग पटेल ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कोबरा, CRPF और जिला बल के जवान बासागुड़ा थानाक्षेत्र के टेकलुगुडम के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। हमला होता देख जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। फिलहाल नक्सली के नाम का खुलासा नहीं है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours