एंटरटेनमेंट डेस्कः- टीवी से बॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं मौनी रॉय सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी बोल्ड अदाओं से धमाल मचाती हैं। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। अब उनके फैंस के लिए एक और अच्छी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
खबर है कि मौनी रॉय जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वो दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं और उनके साथ ही सात फेरे लेने की तैयारी कर रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में इस कपल को कई बार पहले स्पॉट भी किया गया है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी के कजन विद्युत ने अपने होम टाउन कूच बिहार के एक न्यूज पेपर को जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि मौनी और सूरज की शादी जनवरी 2022 में होगी। इसके फंक्शन दुबई या इटली में होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में भी उनकी शादी का रिसेप्शन दिया जाएगा।
मौनी रॉय जल्द ही आयन मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और अलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही इस फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी इम्पॉटेंट रोल में हैं। बता दें कि पर्दे से ज्यादा मौनी को सोशल मीडिया पर देखा जाता है। पिछले दिनों उनका बिकिनी फोटशूट जमकर वायरल हुआ था।