यश भइया और रूही दीदी लेकिन करण जौहर हैं बंदर, देखिए मजेदार वीडियो

1 min read

लॉकडाउन में फिल्ममेकर अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने दोनों बच्चों यश और रूही के साथ लगातार मस्ती कर रहे हैं और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। करण जौहर ने एक बार फिर अपने बच्चों के साथ एक फनी वीडियो बनाया है और शेयर किया है।

करण जौहर का लेटेस्ट वीडियो काफी फनी
करण जौहर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह यश की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि ये कौन हैं तो वह खुद को यश भइया बताते हैं। इसके बाद करण कहते हैं आप यश भइया तो रूही कौन है तो वह कहती हैं कि मैं रूही दीदी हूं। फिर करण पूछते हैं तो मैं कौन हूं तो यश कहता है आप मंकी हो। करण जौहर ने इस विडियो के साथ लिखा, ‘उन्हें अब नया नाम मिल गया है।’

पहले भी शेयर किए हैं कई वीडियो
इससे पहले करण जौहर ने वीडियो शेयर किया था। उसमें वह अपने बेटे यश से उनका नाम पूछा। तो उन्होंने जवाब दिया, यश करण जौहर। उन्होंने अपने शहर का नाम भी सही बताया। हालांकि जब करण ने उनसे उनके देश का नाम पूछा तो यश ने जवाब दिया, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान। यश के इस जवाब से करण जौहर हैरान रह गए। उन्होंने यश को समझाया कि उनकी कंट्री का नाम इंडिया है। बता दें कि जबसे लॉकडाउन शुरू हुआ है, करण जौहर अपने बच्चों के साथ कई वीडियोज शेयर कर चुके हैं। इन वीडियोज में कई बार करण की मां भी नजर आती हैं।

करण जौहर की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर की अपकमिंग मल्टीस्टारर फिल्म ‘तख्त’ है। इस पीरियड ड्रामा में रणवीर सिंह, विकी कौशल, आलिया भट्ट, करीना कपूर, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर नजर आएंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours