यह है वह जगह जहां शहीद हुए 20 सैनिक

India China Border Clash भारत और चीन की सेनाओं की झड़प जिस जगह हुई थी उस जगह की तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें सैटेलाइट से ली गई हैं जिनमें साफ नजर आ रहा है कि कैसे चीन भारतीय इलाके में घुसने के फिराक में है। तस्वीरे गलवान घाटी के ऊपर स्थित सैटेलाइट से ली गई हैं। इनमें गौर करके देखेंगे तो बहुत छोटे-छोटे जवान नजर आ रहे हैं।

ये तस्वीरें साफ करती हैं कि कैसे चीन ने 10 दिनों भीतर विश्वासघाट किया है। चीन ने डी-एस्केलेशन प्रक्रिया के बीच अपने सैन्य निर्माण को तेज कर दिया है। चित्र दिखाते हैं कि चीनी सैनिकों को तीन भागों में बांटा गया है। फॉरवर्ड बिल्ड अप के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की ओर निर्देशित दो ट्रेल्स हैं। मंगलवार से प्राप्त चित्रों में सैकड़ों सैन्य वाहनों को दिखाया गया है जो चीनी ओर अस्तर के साथ-साथ चीनी निशान के मध्य और पिछड़े भागों में बांटे गए हैं।

भारत और चीन की सेनाओं के बीच रविवार रात को खूनी झड़प हुई थी। इस झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे जबकि खबर के मुताबिक चीन के 40 से ज्यादा जवानों को मार गिराया गया। जिस जगह पर ये झड़प हुई है वहां की तस्वीर सामने आई है।

सैटेलाइट से तस्वीरें मिलने के बाद चीन की नापाक चाल सामने आ गई है। चीन लगातर भारतीय इलाकों में घुसपैठ करना चाहता है। कई तस्वीरों में चीन के सैन्य वाहनों को भी देखा गया और आर्मी कैंप भी नजर आ रहे हैं।

भारत और चीन की सेनाओं के बीच रविवार रात को खूनी झड़प हुई थी। इस झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे जबकि खबर के मुताबिक चीन के 40 से ज्यादा जवानों को मार गिराया गया। जिस जगह पर ये झड़प हुई है वहां की तस्वीर सामने आई है। ये सैटेलाइट तस्वीर है। जो कि लद्दाख के गलवान घाटी के ऊपर से ली गई है। यही वो जगह है जहां पर झड़प हुई थी।

ये तस्वीर 16 जून की हैं। गलवान घाटी में ही दोनों सेनाओं के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हालांकि दोनों पक्षों को उम्मीद है कि बातचीत से मसला हल हो जाएगा।

चीनी सैनिकों द्वारा भड़काने और भयावह कार्यवाहियों का सामना करने के बावजूद, ये तस्वीरें बयां कर रही हैं भारतीय सैनिक अपनी पोस्ट पर ही मजबूती से तैनात हैं। भारतीय सेना ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि कम से कम 20 सैनिक मारे गए हैं और कई अन्य घायल हैं। सेना के मुताबिक ये जो एक खूनी और क्रूर विवाद था।

लद्दाख के गलवान घाटी में हुए खूनी संघर्ष में शहीद हुए भारतीय जवानों पर पुष्प अर्पित किए जा रहे हैं। उन्होंने देश की आन-बान-शान के लिए हंसते-हंसते अपनी जान वतन के लिए न्योछावर कर दी। इलाके में अभी भी चॉपर की गतिविधि देखी गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours