रणबीर और में काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई पड़ती है। उनके बचपन की एक प्यारी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उनके साथ मां नीतू सिंह भी हैं।
खुश दिख रही हैं रिद्धिमा
ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके परिवार की कई पुरानी तस्वीरें सामने आ रही हैं। हाल ही में रणबीर और रिद्धिमा के बचपन की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें रिद्धिमा काफी खुश दिख रही हैं वहीं रणबीर कहीं खोए हैं। उनके हाथ में शायद कोई खाने की चीज है जिसे देख रहे हैं।
30 अप्रैल को हुआ है ऋषि का निधन
रणबीर और रिद्धिमा काफी क्लोज हैं। कई तस्वीरों में उन्हें रिद्धिमा की बेटी समायरा के साथ खेलते देखा जा सकता है। बीते 30 अप्रैल को रणबीर और रिद्धिमा ने अपने पिता को खोया है।
अंतिम संस्कार के बाद पहुंची थीं रिद्धिमा
लॉकडाउन की वजह से रिद्धिमा ऋषि के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं। उन्होंने अपने पिता की याद में कई पोस्ट भी किए थे। उन्होंने ऋषि कपूर की तेरहवीं की भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।
+ There are no comments
Add yours